सिंदिदिगर घाटी में क्रूजर पलटी, 8 की मौत, 10 घयाल | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, नंदुरबार (महाराष्ट्र), NIT:

सिंदिदिगर घाटी में क्रूजर पलटी, 8 की मौत, 10 घयाल | New India Times

नंदुरबार जिले में तोरणमल घाटी के सुदूरवर्ती इलाके
सिंदिदिगर घाट में यात्रियों को ले जा रहा एक निजी क्रूजर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक यात्री घायल हो गए. घाटी में गाड़ी गिरने से राहत बचाव कार्य करने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सूत्रों की माने तो इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है.

रविवार की शाम को आदिवासी मजदूरों और यात्रियों से खचाखच भरी क्रूजर वाहन तेज गति से सिंदिदिगर घाट पार कर रही थी की इसी बीच वाहन चालक का नियंत्रण छूटने के कारण तेज रफ्तार क्रूजर बेकाबू होकर घाटी में गिर गई जिसमें बीस व्यक्ति सवार थे. स्थानीय आदिवासियों ने राहत बचाओ शुरू किया है. दुर्गम इलाके में होने के कारण प्रशासन को राहत बचाव करने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. घायलों को तोरणमाल म्हसावद के ग्रामीण अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दुर्घटना में 10 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें सात की हालत नाजुक बनी हुई है.

नंदुरबार परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण तोरणमाल शहादा मार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला बना हुआ है. 6 महीने पहले भी इसी मार्ग पर सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों को जान से हाथ धोना पड़ा था. इसी तरह से नवापुर में भी लग्जरी बस गिरने से चार व्यक्तियों की मौत हुई थी. अवैध यातायात को रोकने में स्थानीय पुलिस और परिवहन विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है जिसके चलते अवैध वाहन यात्रियों को मौत का निमंत्रण दे रहे हैं.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article