रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

विगत दिवस मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में जब एक जनहित आंदोलन में हिस्सा ले रहे थे, उस समय राज्य सरकार के गृह विभाग के नरोत्तम मिश्रा के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने दिग्विजय सिंह के ऊपर पानी की बौछार से हमला करवाया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. इसी को लेकर आज इसके विरोध में युवक कांग्रेस ने पुतला दहन का कार्यक्रम रखा।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को चुनौती देते हुए कहा था कि बुधवार को पूरे प्रदेश में गृहमंत्री के पुतले जलाए जाएंगे और पुलिस प्रशासन में दम हो तो रोक ले और बुधवार को उनकी चुनौती को मेघनगर थांदला युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष अरुण ओहारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के चंद साथियों के द्वारा मेघनगर आजाद चौक पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन का कार्यक्रम किया लेकिन पुलिस के चौकन्ना रहने से आधा अधूरा पुतला ही दहन कर पाये।

इसी तरह थांदला विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर के नेतृत्व में थांदला में पुलिस और प्रशासन के चौकाने रहने से भी बड़ी मशक्कत के बाद आधा अधूरा पुतला दहन किया गया.
इस अवसर पर युवा नेता अरुण औहारी, राजेश गेदाल डामोर, एनएसआई जिला उपाध्यक्ष रोशन बारिया,
अमित ललवानी, अनसिंह वसुनिया, राजा मानसिंह, विक्की चारेल, गंगा वसुनिया, जोगी वसुनिया, रामचंद्र वसुनिया, कालू बिलवाल, आदी युवा कांग्रेस के नेता उपस्थित थे।
