सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

शनिवार सुबह 11 बजे से ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया। खीरों ब्लाक पर मतदान शुरू होते ही बैरिकेटिंग के आगे आने पर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हो गई जिसे खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने मामले को शांत कराया। वहीं खीरों ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। खीरों ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान शुरू हुआ तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी रहे। यहां खीरों ब्लॉक से भाजपा से नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह और सपा से उमाशंकर यादव के बीच कड़ा मुकाबला है। खीरों ब्लाक में भाजपा प्रत्याशी और सपा प्रत्याशी के समर्थक आमने-सामने आ गए जिससे काफी नोंक झोंक हुई। खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने सूझबूझ के साथ जब पुलिस बल जुटा तो सभी भाग निकले। खीरों ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह को 67 वोट मिले, जबकि उनके सामने सपा प्रत्यासी उमाशंकर यादव को सिर्फ 10 मत प्राप्त हुए जिसमें से 1 वोट इनवैलिड। भाजपा के नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह ब्लॉक प्रमुख बन गए हैं।

खीरों ब्लॉक से भाजपा के नीलू सिंह बने ब्लॉक प्रमुख खीरों ब्लॉक प्रमुख बने भाजपा के नीलू सिंह उर्फ अनिल सिंह ने सपा के उमाशंकर यादव को भारी अंतर से हराया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नीलू सिंह की जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ ब्लॉक प्रमुख का चुनाव।
