मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय बी.पी. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में आज व्यवहार न्यायलय जुन्नारदेव में दिनांक 10 जुलाई 2021 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन था जिसमें व्यवहार न्यायाधीश सुश्री सुधा पांडेय जुन्नारदेव की अदालत में पति पत्नी के विवाद के तीन मामले चल रहे थे जो पति-पत्नी 2 वर्ष से पृथक रहे थे उनका 5 वर्ष का पुत्र था और दोनों के बीच विवाद बहुत अधिक बढ़ गया था और तलाक तक मामला पहुंच गया था जिसमें न्यायाधीश सुधा पांडेय ने समझाइश दी और 1 माह के प्रयास के बाद न्यायधीश अधिवक्ता गण एवं सुलहकर्ता सपना शरणकर और न्यायालय स्टॉफ के बाबू लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय द्वारा प्रयास कर दोनों पक्षों को समझाइश दिया जाकर राजीनामा के लिए तैयार हो गए और मानवत्ति आहा के और शिव शंकर आहा के निवासी बिलावर कला खुशी खुशी एक दूसरे को वरमाला डाल कर राजीनामा कर घर अपने बच्चे के साथ गए अधिवक्ता संघ जुन्नारदेव के अध्यक्ष सलीमुद्दीन खान सचिव धर्मेंद्र राव पूर्व अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव राजेंद्र शर्मा मनोज पवार रंजीता डेहरिया तरुण जैन उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष बुद्धेश्वर राव ठाकरे सह सचिव राजकुमार अमर वंशी पवन अमर वंशी इंद्रजीत धन डोरे और समस्त उपस्थित अधिवक्ता गणों ने पति पत्नी के एक साथ लौटने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी अधिवक्ता गण उपस्थित रहे और पति पत्नी के बीच 2 वर्षों से चल रहे विवाद का न्यायाधीश सुश्री सुधा पांडे एवं अधिवक्ता गणों के प्रयास से समाप्त हो गया और दोनों ने एक साथ रहकर सुखमय दांपत्य जीवन करने हेतु अपने घर विला वरकला खुशी खुशी गए.
