प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रचार से ग्रामीण पहुंच रहे हैं टीकाकरण सेंटर, कोकावद में 200 एवं बरखेड़ा में लगे 100 टीके | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रचार से ग्रामीण पहुंच रहे हैं टीकाकरण सेंटर, कोकावद में 200 एवं बरखेड़ा में लगे 100 टीके | New India Times

कोविड-19 के टीकाकरण कार्यक्रम की रफ्तार तेज हो चुकी है, ग्रामीण सामाजिक संस्थाओं एवं प्रशासन के मोटिवेशन के बाद अपनी स्वेच्छा से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए सेंटर तक पहुंचने लगे हैं।

देखा जा रहा है कि टीकाकरण को लेकर ग्रामीण अंचलों में शासकीय अधिकारियों एवं भिन्न-भिन्न एनजीओ की गतिविधियों का परिणाम निकलने लगा है. इसी दिशा में इडों ग्लोबल सोशल सविस सोसायटी (Indo Global social service society) झाबुआ द्वारा मेघनगर, रामा, झाबुआ व राणापुर ब्लॉक के करीबन 105 से अधिक गांवों में covid-19 टीकाकरण करवाने के लिए प्रचार-प्रसार रथ का भ्रमण करवा कर प्रेरित करने का कार्य किया था। शनिवार 10 जून 2021 को ग्राम कोकावद में 200 एवं ग्राम बरखेड़ा में 100 टीके लगाए गए। कई गांवों में संस्था के वॉलिंटियर राहुल भरिया, दीपसिह अमलीयार, रीता मंडोरिया, बहादुर मचार, राकेश भरिया एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर राजेश कटारा, कलसिह भरिया द्वारा ग्रामीणों को कैंप तक पहुँचाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article