साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के लीगल एडवाइजर मनीष गुप्ता जी के पिताजी स्वर्गीय श्री रघुनाथ गुप्ता जी की पुण्यतिथि असहाय और जरूरतमंद बच्चों के बीच खाद्य सामग्री वितरित कर मनाई गई जिनमें बच्चों को चॉकलेट, नमकीन, बिस्किट, टॉफी, पेंसिल और रबड़ कॉपी आदि वितरित किये।
इस अवसर पर भारत सेवा न्यास के संस्थापक मानवेंद्र पाण्डव ने अवगत कराया कि भारत सेवा न्यास ने अपने प्रकल्प भारत भविष्य के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अपने कार्यालय पर गरीब बच्चों को बुलाया। उनको इस कोरोना वैश्विक महामारी से किस प्रकार बचाव करें और बचाव करते हुए अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से कैसे कर सकें इसके विषय में उनको जानकारियां प्रदान की साथ ही बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की जिसमें रबड़, कॉपी, पेंसिल ,जमेट्री बॉक्स, इत्यादि तथा साथी उनको चॉकलेट बिस्किट एवं प्रसादी इत्यादि उपलब्ध कराएं। इस पूरे प्रोग्राम में भारत सेवा न्यास के लीगल एडवाइजर मनीष गुप्ता जी का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव, संगीता पाण्डव, ख़ुशी सिवाच सत्यवीर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री नेम सिंह चौधरी, प्रदेश सचिव राजेश सारस्वत, कृष्णा, राकेश अनिल आदि उपस्थित रहे.
