मथुरा में चिकित्सक सम्मान 2021 से नवाजे गए प्राइवेट डॉक्टर्स. जिन डॉक्टरों ने समाज की विशेष सेवा की उन लोगों को हम कर रहे हैं सम्मानित: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा में चिकित्सक सम्मान 2021 से नवाजे गए प्राइवेट डॉक्टर्स. जिन डॉक्टरों ने समाज की विशेष सेवा की उन लोगों को हम कर रहे हैं सम्मानित: विनोद दीक्षित | New India Times

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में डॉक्टर्स डे के दिन शुरू किया गया चिकित्सक सम्मान 2021 के अंतर्गत आज मथुरा के जाने-मने प्राइवेट डॉक्टरों को सम्मानित किया गया. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम लगातार ऐसे डॉक्टरों को लगातार सम्मानित कर रही है जिन्होंने कोरोना काल के अंतर्गत अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए समाज की विशेष सेवा की, उसी के अंतर्गत बहुत सारे लोगों की जिंदगी बच सकी. आज हम लोगों के द्वारा प्राइवेट डॉक्टरों के हॉस्पिटल व नर्सिंग होम पर पहुंचकर टीम के द्वारा सम्मान पत्र के साथ फूल माला वा दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया.

मथुरा में चिकित्सक सम्मान 2021 से नवाजे गए प्राइवेट डॉक्टर्स. जिन डॉक्टरों ने समाज की विशेष सेवा की उन लोगों को हम कर रहे हैं सम्मानित: विनोद दीक्षित | New India Times

सिटी हॉस्पिटल गौरव भारद्वाज व डाॅ निर्विकल्प अग्रवाल, भास्कर तिवारी हॉस्पिटल के डॉ भास्कर तिवारी व डॉक्टर इंदु तिवारी, रतन विश्वास हॉस्पिटल से डॉक्टर राजेश सिंह व डॉक्टर नवजोत कौर, विपिन नर्सिंग होम से डॉक्टर विपिन कुमार, मेहता नर्सिंग होम से डॉ राकेश कुमार मेहता व डॉक्टर गीता मेहता, कृष्णा हॉस्पिटल से डॉ के के अग्रवाल व डॉ नीलम अग्रवाल, जैन हॉस्पिटल से डॉ अजय जैन व डॉ चारू जैन, बी बीएस मेमोरियल हॉस्पिटल से डॉ बृजेंद्र तिवारी व डॉ वर्षा तिवारी, सारस्वत क्लीनिक से डॉ दिनेश सारस्वत का स्वागत किया गया. सभी डॉक्टरों ने ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर के द्वारा चलाई गई मुहिम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अर्जुन पंडित, कोषा अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, मीडिया प्रभारी हेमंत अग्रवाल, कुमारी श्रेया दीक्षित शामिल रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article