भोपाल नगर निगम की लापरवाही के कारण हज़ारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल नगर निगम की लापरवाही के कारण हज़ारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद | New India Times

भोपाल के न्यू कबाड़ खाना के रहवासी जहाँ एक तरफ पानी की समस्या से जूझ रहे हैं तो वहीं कुछ ही दूरी पर काज़ी केम्प स्तिथ विशाल मेगा मार्ट के सामने भोपाल नगर निगम की लापरवाही के कारण हज़ारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार काज़ी केम्प स्तिथ विशाल मेगा मार्ट के सामने कोलार पाईप लाइन टूट गई है जिसके कारण सड़क पर पानी बह रहा है जिससे नागरिकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुबह से ही पानी बह रहा है लेकिन कोई भी सरकारी अमला इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
पानी अमूल्य है इसे व्यर्थ न बहाएं। यदि समय रहते बहाना बंद न किया तो भविष्य में हमें इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पानी की एक-एक बूंद कीमती है।

By nit

One thought on “भोपाल नगर निगम की लापरवाही के कारण हज़ारों लीटर पानी हो रहा है बर्बाद”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.