मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अब्दुल कादर सिद्दीकी हायर सेकेंडरी स्कूल, हरीरपुरा, बुरहानपुर में कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह, मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत, जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष अजय सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में वैक्सीनेशन शिविर का शुभारंभ मोमिन जमात बुरहानपुर के उपाध्यक्ष हाजी मुजफ्फर हुसैन (घम्मू सेठ) के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर एस डी एम बुरहानपुर काशीराम बडोले, मोमिन जमात बुरहानपुर हाजी शाहिद मोहम्मद अंसारी एडवोकेट, पार्षदगण में सईद चुन्नू सेठ, अहमद हुसैन अंसारी,पार्षद औलिया, अब्दुल्लाह अंसारी, मोमिन जमात बुरहानपुर के संरक्षक आरिफ अंसारी अलीग, शासकीय कर्मचारियों में शाला के प्राचार्य रजिया खान, उप प्राचार्य सैयद मसूद अली, जन शिक्षक शौकत उल्ला खान जन शिक्षक फहीम सर, मोमिन जमात बुरहानपुर के सरदारान सहित स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था। शिविर का शुभारंभ के पूर्व इस्लामी रीति रिवाज एवं परंपरा अनुसार मस्जिद शनवारा गेट के पेश इमाम हजरत मौलाना कलीम अशरफ अशरफी ने मिठाई पर फातिहा देकर देश दुनिया के कल्याण के लिए दुआ मांगी, विशेषकर कोरोना से मुक्ति के लिए दुआ मांगी। साथ ही फील्ड पर जो लोग कोरोना में अपना योगदान दे रहे हैं उनकी और उनके परिवार के लिए भी आपने दुआएं मांगी गई। शिविर का शुभारंभ करने के साथ मोमिन जमात बुरहानपुर के 87 वर्षीय उपाध्यक्ष हाजी मुजफ्फर हुसैन ने पहला टीका लगाया। मोमिन जमात बुरहानपुर के अध्यक्ष शाहपुर में सलामत ने कलेक्टर के समक्ष शासकीय अब्दुल कादर सिद्दीकी हायर सेकेंडरी स्कूल में कमरों के निर्माण की आवश्यकता को प्रतिपादित करते हुए कमरों के लिए प्रशासकीय स्वीकृति एवं राशि आवंटन करने का अनुरोध किया। मोमिन जमात खाना अंसार नगर में भी संपन्न हुए शिविर का कलेक्टर बुरहानपुर श्री प्रवीण सिंह ने अवलोकन किया.
