वी. के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

संसारपुर चौकी क्षेत्र के भगतपुर गांव में शुक्रवार शाम भैंस गांव से दक्षिण खेतों में घास चर रही थी इसी दौरान जंगल से निकलकर आए बाघ ने हमला कर दिया, भैंस के चिल्लाने पर लोग दौड़े तो घायल अवस्था में भैंस को छोड़कर बाघ जंगल की ओर चला गया लेकिन शिकार छूटने से रह रह कर वह दहाड़ता हुआ जंगल की तरफ भाग गया जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी रही. जानकारी के मुताबिक मैलानी वन रेंज जंगल के अंतर्गत गांव भगतपुर निवासी भारत प्रसाद पुत्र ठकुरी की भैंस शाम को गांव के दक्षिण में खेतों में घास चर रही थी कि अचानक मैलानी जंगल से निकलकर बाघ आ गया बाघ ने चर रही भैंसों पर हमला कर दिया भैंस ने बाघ से बचाव भी किया भैंस के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े और भैंसों ने अपने बचाव के लिए बाघ पर अपने सिंग से हमला किया इसके बाद बाघ वहां से दहाड़ता हुआ जंगल की तरफ भाग गया. इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना की लेकिन सूचना पर कोई भी वन कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा फिलहाल घायल हुई भैंस का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
