पूर्व की भांति टाटा हाउस में तैनात हो 1 पुलिस कर्मी, पूर्व में थी व्यवस्था, उपचार कराने दूसरे राज्यों से भी आते हैं लोग, व्यवधान होने पर जिले की साख पर लग सकता है बट्टा | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

पूर्व की भांति टाटा हाउस में तैनात हो 1 पुलिस कर्मी, पूर्व में थी व्यवस्था, उपचार कराने दूसरे राज्यों से भी आते हैं लोग, व्यवधान होने पर जिले की साख पर लग सकता है बट्टा | New India Times

सिटी कोतवाली पुलिस थाना के पीछे स्थित टाटा हाउस में पूर्व की भांति नियमित रूप से एक पुलिसकर्मी की तैनाती प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहे क्योंकि इस दौरान जिला प्रदेश एवं अन्य प्रदेशों से आए पीड़ित लोग उपस्थित रहते हैं इस दौरान किसी प्रकार की अशांति या व्यवधान उत्पन्न होता है तो जिला प्रशासन जिला पुलिस प्रशासन की साख पर बट्टा लग सकता है क्योंकि वह अपने राज्य में चर्चा करेंगे, इन बातों को दृष्टिगत रख सुरक्षा यहां बेहद जरूरी है वैसे पूर्व में यह व्यवस्था टाटा हाउस में थी. ज्ञात रहे कि छिंदवाड़ा जिले में जहां एक से बढ़कर एक डॉक्टर है वही एक से बढ़कर एक दवाखाना अस्पताल है जहां सिर्फ जिले के लोग ही अपना उपचार कराते हैं किंतु यहां यह बात भी सत्य है कि बाहर जिला हो अन्य बाहरी प्रदेश से यहां पर उपचार कराने कोई मरीज नहीं आता है।

टाटा हाउस में आते हैं बाहर के मरीज

जिले के कोतवाली थाना के पीछे संचालित टाटा हाउस में ऐसा नहीं है यहां पर जिले के साथ समूचे एवं अन्य प्रदेश से यहां लोग आते हैं और उपचार कराते हैं।

जयसूर्या से चमक गए डॉक्टर टाटा

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सनत जयसूर्या का जब से उपचार कर ठीक कर दिया है उस समय से इन्हें काफी प्रसिद्धि मिल गई है जिसके चलते लोग स्वस्थ होने की लालसा में लोग बाहर से आ जाते हैं।

 साख पर लग सकता है बट्टा

 टाटा हाउस में देश के चप्पे-चप्पे से मरीज आते हैं एवं उनके सामने किसी प्रकार का व्यवधान अशांति उत्पन्न हो जाए तो वह बात अपने अपने राज्य में रखेंगे तो जिला प्रशासन की साख पर बट्टा लग सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article