भोपाल में कॉलेज की छत से कूदने का प्रयास कर रहे छात्र को डायल-100 के स्टाफ ने बचाया | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल में कॉलेज की छत से कूदने का प्रयास कर रहे छात्र को डायल-100 के स्टाफ ने बचाया | New India Times

भोपाल में कॉलेज की छत से कूदनें का प्रयास कर रहे छात्र को डायल-100 के स्टाफ ने बचाने में कामियाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना निशातपुरा क्षेत्र के मित्तल कॉलेज में एक छात्र कॉलेज की छत से कूदने का प्रयास कर रहा था जिस की सूचना एक कॉलर द्वारा डायल-100 सेवा को फोन कर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दी एवं पुलिस से सहायता माँगी। सूचना प्राप्ति पर राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा जिले की डायल-100 वाहन क्र.21 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. में तैनात प्रधान आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक सुधाकर और पायलेट रिजवान ने घटनास्थल पर पहुँचकर युवक को समझा –बुझाकर नीचे उतारा एवं थाना निशातपुरा लाकर थाना पुलिस को सुपुर्द किया। थाना निशातपुरा द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article