विश्व रक्तदान दिवस: कायमखानी बिरादरी 14 जुन को दादा कायम खां व रक्तदान दिवस पर प्रदेश भर में जगह जगह लगा रही है रक्तदान शिविर | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, जयपुर (राजस्थान), NIT:

विश्व रक्तदान दिवस: कायमखानी बिरादरी 14 जुन को दादा कायम खां व रक्तदान दिवस पर प्रदेश भर में जगह जगह लगा रही है रक्तदान शिविर | New India Times

बिरादरी स्तर पर फौज में अधीकांश अवार्ड पाने के अलावा प्रत्येक युद्ध में देश की रक्षा करते हुये शहादत देने का इतिहास रचने के साथ साथ राजस्थान के मुस्लिम समुदाय की वीर बिरादरी “कायमखानी” हर साल की 14 जुन को अपने दादा कायम खां को याद करते हुये “कायम खां” दिवस मनाती आ रही है। इस साल देहाती परिवेश वाली कायमखानी बिरादरी 14-जून को कायम खां दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश भर मे बड़ी तादाद में जगह जगह रक्तदान शिविर आयोजित करके हजारों यूनिट रक्तदान करके एक तरह से विश्व रक्तदान दिवस” की सार्थकता भी सिद्ध कर रही है।
कोराना काल में कायमखानी यूथ ब्रिग्रेड (KKYB) के नौजवानों ने प्रदेश भर में अन्य खिदमात अंजाम देने के साथ साथ जरुरतमंद मरीजों को प्लाजमा (रक्त) दान करके हजारों मरीजों का जीवन बचाने की कोशिश करने का एक रिकॉर्ड कायम किया है। कोराना काल के पहले भी कायमखानी यूथ ब्रिगेड के सदस्य गण बिना किसी जाति-मजहब का भेद किये जरुरतमंदों को रक्तदान करने में हमेशा आगे आगे रहते आये हैं जिसकी सहरायना हर स्तर पर हरदम होती रहती है।
प्रदेश भर में कायमखानी यूथ ब्रिगेड के हजारों युवा हरदम रक्तदान करने को तैयार रहते हैं। इसी कड़ी में सीकर जिले के भींचरी गांव के इमदाद अली नामक युवा ने पहली दफा नर्सिंग स्टुडेंट रहते कायमखानी छात्रावास सीकर में आयोजित एक रकदान शिविर में रक्तदान करके शुरुआत की थी जो अब विभिन्न जरुरतमंदों को एक दर्जन से अधिक दफा रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान के अलावा इमदाद प्लाज्मा भी डोनेट कर चुके हैं। रक्तदान के लिये युवाओं को प्रेरित करने में लगे प्रयासरत इमदाद अली का कहना है कि उन्हें रक्तदान करके काफी खुशी होती है कि उनका रक्त किसी के काम आ रहा है। फोन व अन्य साधनों से जब उसे रक्त जरुरत वाले मरीज या रकदान शिविर का पता चलता है तो वो वहां अपने साथियों के साथ रक्तदान करने पहुंच जाते हैं। इमदाद चाहते हैं कि प्रत्येक युवाओं को रक्तदान करते रहना चाहिए। वो 14-जून को विश्व रक्तदान दिवस पर भी रक्तदान करके रक्तदान करने के लिये युवाओं को प्रेरित करने की कोशिश करेंगे।
कुल मिलाकर यह है कि 14-जून को “कायम खा डे” व “विश्व रक्तदान दिवस” पर राजस्थान की कायमखानी बिरादरी प्रदेश भर में कायम अपने छात्रावास व अन्य गांव व बस्तियों में सैंकड़ों जगह ब्लड डोनेशन केम्प लगाकर हजारों यूनिट रक्तदान करके विश्व रक्तदान दिवस की सार्थकता को भी सिद्ध करते हुये एक दिन में एक संस्था/बिरादरी द्वारा बडी मात्रा में रक्तदान करने का रिकार्ड बनाने जा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.