हुसामी बाग जमात खाना में सम्पन्न हुआ दाऊदी बोहरा समाज के 18 प्लस के युवाओं का वैक्सीनेशन | New India Times

मेहलका इकबाल अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

हुसामी बाग जमात खाना में सम्पन्न हुआ दाऊदी बोहरा समाज के 18 प्लस के युवाओं का वैक्सीनेशन | New India Times

अंजुमन ए ज़कवी जमात कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि बोहरा समाज के 18 प्लस के युवाओं का वैक्सीनेशन कैंप शहर आमिल मुल्ला अली असगर भाई कोठावाला के नेतृत्व में और लाइफ और मिलिट्री सोसायटी, दाऊदी बोहरा समाज के संयुक्त तत्वधान में हुसमीबाग जमातखाना, दाऊद पुरा बुरहानपुर में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि 18 प्लस के 900 युवाओं का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया था, इसमें आज लगभग 300 युवाओं को वैक्सीनेशन किया गया। कैंप में पुरुष और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. कैंप दाऊदी के इस कैंप को सफल बनाने में उमर शहद कोऑर्डिनेटर के मोहम्मद मर्चेंट, मनसूर सेवक का विशेष योगदान रहा। डॉ जिया साबिर, डॉ मोइज़ राजा, तसनीम मर्चेंट, तोलोबा उल कुलियत तू मुमिनिन के सभी सदस्यों ने विशेष सहयोग दिया गया। बोहरा समाज की ओर से शेख कयूम इस्माइल भाई सुरुरी एवं जफर खान बहादुर ने कलेक्टर बुरहानपुर प्रवीण सिंह तथा सीएमएचओ डॉ एम पी गर्ग, टीकाकरण अधिकारी यामिनी भूषण शास्त्री आदि का तहे दिल से आभार माना.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.