राजस्थान की गहलोत सरकार ने भाजपा की जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर और तीन भाजपा पार्षदों को किया निलंबित, कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

रहीम शेरानी हिदुस्तानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:

राजस्थान की गहलोत सरकार ने भाजपा की जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर और तीन भाजपा पार्षदों को किया निलंबित, कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

कुशलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष बबलू मईडा ने कहा कि राजस्थान की जयपुर की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर और भाजपा के 3 पार्षदों को निलंबित कर राज्य की कांग्रेस सरकार ने दांव खेला है. एक आदेश जारी कर जनता द्वारा निर्वाचित महापौर डॉक्टर सौम्या गुजर को निलंबित कर अलोकतांत्रिक कार्य किया है, राज्य सरकार द्वारा निर्णय एक काला दिवस के रूप में मनाया जाएगा. राज्य सरकार ने अपनी हठधर्मिता के कारण इस प्रकार का निर्णय लेकर चुनी हुई मेयर को निलंबित कर जनता के साथ कुठाराघात किया है. आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी राज्य की कांग्रेसी सरकार को. इसके पश्चात पालिका भवन के आगे राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्य सरकार के विरुद्ध पालिका अध्यक्ष बबलू के नेतृत्व में पालिका पार्षद नरेश गादिया, महावीर कोठारी, राहुल सोनी, दिनेश परिहार, जितेंद्र आहारी, जोशना पंड्या, राहुल भोई, भाजपा जिला मंत्री जिनेंद्र सेठिया, भूपेन ट्रेलर, दिलीप टेलर, कमलेश टेलर, रामकिशन मकवाना, अनुज प्रताप सिंह तवर, मनीष मेईडा आदि ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.