अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के चलते बारिश होते ही कीचड़ व दलदल में तब्दील हुआ डब्लूबीएम सड़क मार्ग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के चलते बारिश होते ही कीचड़ व दलदल में तब्दील हुआ डब्लूबीएम सड़क मार्ग | New India Times

एजेंट बंगला पालाचौरई से केवलारी तक लगभग 4 किलोमीटर तक डब्ल्यूबीएम मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. विगत 2 माह से कार्य बंद कर ठेकेदार लापता हो गया है। पालाचौरई बस्ती क्षेत्र के अंदर में सड़क बनाने पीली मिट्टी डाली गई है। मिट्टी डालने की वजह से बारिश होते ही कीचड़ दलदल में तब्दील हो रहा है. डब्ल्यूबीएम के बाद डामरीकरण का कार्य ठेकेदार के द्वारा नहीं किया जा रहा है जिसका खमियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग तीन से चार करोड़ रुपए की लागत से 4 किलोमीटर का डामरीकृत मार्ग का कार्य किया जाना है। जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही से यह कार्य बंद पड़ा हुआ है और जब बरसात का मौसम शुरू हो गया है तो अब इस लापरवाही का खमियाजा यहाँ लोगों को भुगतना पड़ेगा.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.