पुलिस अधीक्षक एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश पर जुआरियों व सट्टेबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जिले में सट्टेबाजों के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

पुलिस अधीक्षक एसपी केसर सिंह शेखावत के निर्देश पर जुआरियों व सट्टेबाजों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, जिले में सट्टेबाजों के खिलाफ की जा रही है कार्रवाई | New India Times

सीओ सिटी प्रवेंद्र महेला के नेतृत्व में छापेमार कार्यवाही कर कई लोगों को हिरासत में लेने से सटोरियों में हड़कंप मच गया है. जिला पुलिस प्रशासन द्वारा बीती रात लगातार की गई सटोरियों पर छापेमार कार्रवाई से सटोरियों के होश उड़ गए. जिले के थाना कोतवाली व निहालगंज में अलग-अलग कार्यवाही कर थाना निहालगंज से 9 व्यक्तियों को सट्टे की खाईवाली करते हुये सट्टा राशि 313380 /- रूपये सहित गिरफ्तार करने व एक बाल अपचारी को निरूद्ध करने में सफलता हासिल की.

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

सुरेश पुत्र रामचरन लाल जाति वैश्य निवासी शिवनगर पोखरा थाना निहालगंज धौलपुर, हनिया उर्फ हनीफ पुत्र मुंशी जाति मुसलमान निवासी दशहरा रोड थाना निहालगंज धौलपुर, पप्पू उर्फ ब्रजकिशोर पुत्र राधाकृष्ण जाति ब्राह्ण निवासी अजमेर सिंह का वाडा बजरिया धौलपुर थाना निहालगंज धौलपुर सिराज खांन पुत्र जमीलुद्दीन जाति मुसलमान निवासी विवेकानन्द स्कूल के पीछे तलैया थाना निहालगंज धौलपुर, महेश पुत्र रमेश जाति वैश्य निवासी दशहरा रोड धौलपुर थाना निहालगंज धौलपुर, आसिफ पुत्र भोलू खां जाति मुसलमान निवासी मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली धौलपुर, अशोक कुमार जैन पुत्र भीकमसिंह जाति जैन निवासी मामा भान्जे की कब्र के पास भामतीपुरा धौलपुर थाना कोतवाली धौलपुर, हनीफ पुत्र अब्दुल गनी जाति मुसलमान निवासी जाट वाली गली मदीना कॉलोनी थाना कोतवाली धौलपुर,
पंकज गुप्ता पुत्र त्रिवेन्द्र कुमार गुप्ता जाति वैश्य निवासी विरजापाडा थाना कोतवाली धौलपुर, सटोरियों पर छापामार कार्रवाई की गई है और पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से सटोरियों से तंग आए घर वालों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है और प्रशासन का लोगों द्वारा धन्यवाद किया जा रहा है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.