राजपुरोहित महासभा निर्माण की प्रक्रिया को लेकर हुई कौर कमेटी की मीटिंग | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, ब्यूरो चीफ, बीकानेर (राजस्थान), NIT:

राजपुरोहित महासभा निर्माण की प्रक्रिया को लेकर हुई कौर कमेटी की मीटिंग | New India Times

समाज के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ समाज के पत्रकार और साहित्यकारों ने राजपुरोहित महासभा के गठन का बीड़ा उठा रखा है और समाज के आर्थिक, राजनेतिक, शेक्षणिक विकास की सोच के साथ राजपुरोहित महासभा गठन की प्रक्रिया चल रही है और समाज के हर वर्ग से वर्चुअल संवाद कायम कर उनके विचारों और सुझावों को संकलित किया जा रहा है. अब तक समाज के पत्रकार, साहित्यकार, प्रमुख राजनेता और मातृ शक्ति के साथ वर्चुअल मीटिंग कर उनके सुझाव संकलित किये गए हैं।

राजपुरोहित महासभा निर्माण की प्रक्रिया को लेकर हुई कौर कमेटी की मीटिंग | New India Times

राजपुरोहित महासभा के निर्माण को संकल्पित टीम की कल वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें किरण सिंह चाचोड़ी, राजेन्द्र सिंह पुनाडिया, विशन सिंह विराणा, ओम सिंह बिलाड़ा, महिपाल सिंह निम्बाडा, घिसु सिंह जेतपुर, कवि सुख सिंह आऊवा, जसपाल सिंह अजमेर, नेंन सिंह जालौर, गजेंद्र सिंह टूंकलिया, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह मेहरी, विक्रम सिंह रास, हरी सिंह पलासिया, मोहब्बत सिंह फालना, भैरु सिंह सरवड़ी ने महासभा के गठन पर विचार रखे

राजपुरोहित महासभा निर्माण के लिए बनी कौर कमेटी सदस्यों ने मिलकर महासभा का संविधान, नीति और नियम कैसे बने इन विषयों पर मंथन किया और आगामी कार्य की रुप रेखा बनाई जिससे सभी समाज बन्धुओं से संवाद कर जल्द से जल्द एक सशक्त और समाज हितार्थ राजपुरोहित महासभा गठन को मूर्त रुप दिया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.