कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, 'मोदी सरकार के सात साल जनता है कंगाल' | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कांग्रेस सेवा दल के ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, 'मोदी सरकार के सात साल जनता है कंगाल' | New India Times

कांग्रेस सेवा दल के धौलपुर शहर ब्लॉक अध्यक्ष आजाद मिर्जा ने भाजपा की केंद्र में मोदी सरकार के 7 साल पूर्ण होने पर उनकी सरकार व कार्यप्रणाली का विरोध करते हुए कहा कि केंद्रीय मोदी सरकार ने इन 7 सालों में एक भी ऐसा काम नहीं किया है जिससे देश की मध्यमवर्गीय व गरीब जनता का कोई हित हुआ हो, मोदी सरकार के द्वारा किए गए हर एक काम से सिर्फ उनके चंद पैसे वाले दोस्तों का ही हित हुआ है। आजाद मिर्जा ने आगे बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 8 नवंबर 2016 को बिना किसी पूर्व सूचना के देश के अंदर नोटबंदी की जिससे मध्यम वर्गीय व गरीब जनता को अपने ही पैसों के लिए बैंकों के बहार लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ा और इन लाइनों में कई हजार लोगों ने अपनी जान गवाई उसके बाद मोदी सरकार ने बिना सोचे समझे जीएसटी का बार उद्योगपतियों पर डाला जिससे छोटे उद्योगपतियों को भारी नुकसान हुआ और नोटबंदी के कारण पहले से ही ठप पड़े बाजारों में सन्नाटा छा गया। पिछले वर्ष 2020 में जब कोरोना महामारी की पहली लहर भारत में आई तो बिना किसी तैयारी के लॉकडाउन की घोषणा कर दी जिससे देश में गरीब जनता जो रोज कमा कर खाने वाली है उनके आगे भूख से मरने की नौबत आ गई और मजदूर जो बाहर काम कर रहे थे वो हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचे, पैदल चलने वाले लोगों मे से कई ने अपनी जान गवां दी लेकिन मोदी सरकार ने उन मजदूरों के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया और अभी हाल ही में इस साल जब पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर इतने भयंकर रूप से कोहराम मचा रही थी तब मोदी सरकार व उनकी सरकार के सभी मंत्री बंगाल चुनाव में व्यस्त थे उनको देश की जनता से कोई मतलब नहीं था कि जनता मर रही है, ऑक्सीजन के लिए लोग तड़प रहे थे, वैक्सीन के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में लगे थे, मोदी सरकार बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘दीदी ओ दीदी” बुलाने में लगे थे। और अब जब मोदी सरकार और डॉक्टर्स वैज्ञानिक और मीडिया सभी को पता है कि देश के अंदर कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने को है पर उसके लिए मोदी सरकार की कोई तैयारी नहीं है उन की तैयारी है तो अगले वर्ष होनेे वाले उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों की, उसके लिए संघ के साथ गुप्त बैठक करने में मोदी सरकार व्यस्त है। और जब से कोरोना की दूसरी लहर आई है तब से मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह कहीं छुप गए हैं उनका अभी तक कोई ऐसा बयान नहीं आया जिससे देश की जनता राहत की सांस ले सके। आज देश के अंदर पेट्रोल, डीजल 100 के पार है और तो और खाने वाला सरसों का तेल भी 200 तक पहुंच गया लेकिन हमारे देश के केंद्र में बैठी मोदी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उनको अपनी जेब से 1 रूपया खर्च नहीं करना पड़ता वह तो ऐश व आराम की जिंदगी जी रहे हैं भारत देश की जनता के पैसों पर, इसलिए मैं कहता हूं कि मोदी सरकार ने 7 सालों में देश की जनता को कंगाल कर दिया है।

By nit