तहसील डुमरियागंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा का विधायक द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा का विधायक द्वारा किया गया निरीक्षण | New India Times

डुमरियागंज तहसील अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजगरा का निरीक्षण किया गया। मौके पर विधायक डुमरियागंज उपस्थित रहे। निरीक्षण में बाउंड्री, बिल्डिंग, पेयजल आदि व्यवस्था खराब पाई गई। सभी की सुधार की आवश्यकता हेतु प्राक्कलन बनाकर ग्राम निधि एवं जन सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र का विकास करने हेतु ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया। मौके पर उपस्थित ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि ब्लॉक के जेई द्वारा कल एस्टीमेट बनाया गया है। ग्राम निधि में जो पैसा उपलब्ध है उससे अजगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विकास किया जाएगा तथा अजगरा के संभ्रांत नागरिकों से भी सहयोग लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को विकसित किया जाएगा ताकि लोगों को स्वास्थ संबंधी सुविधा मिल सके और कोरोना महामारी पूर्ण नियंत्रण करते हुए लोगों को स्वास्थ्य लाभ हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा की बाउंड्री की रंगाई पुताई का कार्य प्रगति पर है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article