राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव के जन्मदिन पर कृष्ण कुमार यादव एवं युवा कांग्रेस के नेतृत्व में नगर के विभिन्न स्थानों पर फल वितरित किए गए।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं कोविड केयर सेन्टर, सड़कों पर तैनात पुलिसकर्मियों, नगरपालिका के कर्मचारियों सहित जरूरतमंद लोगों को फल वितरित कर उनके सदा स्वास्थ्य रहने की कामना करी।

कार्यक्रम में अनंतराम रजक, सुधीर श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, सौरभ नामदेव, भरत रजक, रामू दुबे, नीरज कोष्टी, समीर खान, आशु चौरसिया, आलोक सोनी आदि उपस्थित रहे।
