कोरोना कर्फ्यू में बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के कोविड टेस्ट में जुटी पुलिस | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

कोरोना कर्फ्यू में बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के कोविड टेस्ट में जुटी पुलिस | New India Times

कोरोना के केस कम हो रहे हैं लेकिन मौतों का आंकड़ा डरा रहा है। प्रशासन ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कर महामारी की रोकथाम में जुटा है।
प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है, इसे देखते हुए खीरों पुलिस व स्वास्थय विभाग ने अब कडाई शुरू कर दी है। कई दिनों से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं जो प्रशासन के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। प्रशासन की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के टेस्ट करके संक्रमित लोगों का पता लगाया जा सके और उनका सही से इलाज किया जा सके और कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके. वहीं प्रशासन अब लॉकडाउन में बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों के साथ सख्ती के मूड में हैं। प्रशासन ने अब बाहर घूमने वालें लोगों के कोरोना के टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं ताकि संक्रमण को किसी तरह से जल्द से जल्द रोका जा सके.

डॉ.भावेश ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इससे बचाव में ही जीवन की सुरक्षा है। संक्रमितों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार की ओर से कोरोना से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। लोगों से बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है।

कोरोना की दूसरी लहर कुछ उतार पर

अप्रैल में चरम पर जाने के बाद अब मई में कोरोना की दूसरी लहर नीचे आने लगी है। कहा जा रहा है कि अगर केस घटने की गति यही रही तो मई के अंत तक कोरोना में काफी कमी देखने को मिलेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.