पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

जन सेवा के लिए त्तपर, रक्तदान महादान सेवा समिति धार निरन्तर निःशुल्क रक्त, प्लाज़मा दान के साथ साथ जन सेवा कार्य के लिए समर्पित है, लॉक डाउन इस वैश्विक महामारी कोरोना में जंहा व्यक्ति घरों में कैद है व कोरोना की चपेट के साथ साथ सामान्य और मौसमी बीमारी से हर घर में लगभग ग्रस्त था व मार्केट बंद की वजह लोगों के खान पान में भी बदलाव हुआ और बीमारी से उबरने के बाद कमजोरी थकान व खून की कमी से झुझ रहे हैं ऐसे में गरीब व असहाय लोग धन के अभाव में किसी अच्छे हेल्थ टॉनिक का सेवन से वंचित हैं।
ऐसे गरीब व कुष्ठ रोगियों व वृध्दा व अनाथ आश्रम में समिति उन पीड़ित व्यक्तियों को रक्त बढ़ाने वाला व कमजोरी दूर करने वाला 300 बॉटल जरूरतमन्त को आयरन टॉनिक वितरण कर स्वस्थ्य लाभ दिया गया साथ ही साथ स्वास्थ्य वर्धक उपाय और महामारी से बचने व टीका लगाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
अध्यक्ष डॉ.आर.सी. मौर्य, रितेश डावर, अजय भाभर, लखन बुन्देड़, पवन वर्मा, रवि भाभर, मनीष जी आदि ने अपनी उपस्थिति देकर हेल्थ टॉनिक का वितरण किया गया।
