राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन्म जयंती के अवसर पर कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए उनको अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जन्म जयंती के अवसर पर कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए उनको अर्पित की गई श्रद्धांजलि | New India Times

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर कोविड-19 के मानकों का ध्यान रखते हुए महोली रोड स्थित कैंप कार्यालय पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के स्टेट जोनल कॉर्डिनेटर चौधरी मानवेंद्र पांडव ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने देश में कंप्यूटर का युग प्रारंभ किया जिससे संचार क्रांति की नीव रखी। उन्होंने मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर के 18 वर्ष की आयु किया। उन्होंने गांव की मजबूती के लिए पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया ताकि गांव और गांव के लोग मजबूत हो सकें। राजीव जी कहते थे कि यदि भारत को मजबूत करना है तो हमें गांव को मजबूत करना होगा, गांव के किसानों को मजबूत करना होगा. उन्होंने छोटे से 6 वर्ष के प्रधानमंत्री कार्यकाल में भारत को विश्व में बुलंदियों पर पहुंचाया।

इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में रामरतन सिंह, यदुराज सिंह, राकेश शर्मा, अनिल शर्मा, पुनीत सिंह, हरेंद्र परिहार, गजेंद्र शर्मा और पंकज आदि मौजूद रहे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.