रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते हुए तीन आरोपी गिरफ्तार | New India Times
फाइल फोटो

कोरोना संक्रमित मरीज को लगाए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी लगातार जिले में जारी है। जिला अस्पताल व प्राइवेट कोविड अस्पताल से जुड़े कर्मचारी ही इस कालाबाज़ारी में शामिल पाए जा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करते पकड़ा है जिनके पास से पुलिस ने पांच इंजेक्शन जब्त किए हैं जिसे वह 2 5-25 हजार रुपये में बेच रहे थे।

पकड़े गए आरोपियों में एक मुख्य आरोपि ओमप्रकाश नागवंशी शहर के कोविड प्राइवेट अस्पताल बालाजी का कर्मचारी है जो कि मेल नर्स के पद पर पदस्थ था। जो कि अपने दाे साथियों राजा तिवारी तथा अखिलेश शर्मा के साथ इस कालाबाज़ारी को अंजाम दे रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपित ओमप्रकाश नागवंशी जो बालाजी अस्पताल में कोविड मरीजों को इंजेक्शन भी लगाया तथा इस दौरान वह वहां से इंजेक्शन चोरी करता था तथा अपने साथियों के साथ जरुरतमंदों को तलाशता था तथा मंहगे दाम में बेचता था। आरोपियों के पास से पांच भरे व दो खाली इंजेक्शन मिले हैं इसके साथ ही तीन मोबाइल तथा दो बाइक भी पुलिस ने जब्त की है।

कोतवाली पुलिस को मुखबिर की सूचना पर रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करने वालों की जानकारी लगी थी जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने पुलिस कर्मी को खरीददार बनाकर आरोपितों से मिलने पहुंचाया तथा इंजेक्शन 25 हजार रुपये में खरीदने तथा चार फाटक के पास मिलने का तय हुआ।

कोतवाली पुलिस ने तीन आराेपित को सोमवार की देर रात घेराबंदी कर पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले की जांच कर बालाजी अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की है तथा मंगलवार को मुख्य आरोपित को न्यायालय में पेश कर रिमांड का लिया है जिससे पूछताछ की जाएगी कि वह किस तहत इंजेक्शन चोरी करता था तथा कौन काैन इस कालाबाज़ारी में शामिल हैं।

पुलिस और जानकारी जुटा रही है कि वह कब से इस इंजेक्शन की कालाबाज़ारी में शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है इसके साथ ही धारा 269, 379, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article