बीच सड़क पर बने गड्ढे लगातार दे रहे हैं दुर्घटना को दावत | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

बीच सड़क पर बने गड्ढे लगातार दे रहे हैं दुर्घटना को दावत | New India Times

जुन्नारदेव नगर के चिकल मऊ तिराहा तामिया रोड पर वर्तमान में बने गड्ढे लगातार खतरे को न्योता दे रहे हैं, पूर्व में भी इन गड्ढों की भराई के लिए जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके सहित वार्ड पार्षद रूपेश विश्वकर्मा द्वारा रिपेयरिंग कराई गई थी किंतु लगाता घरों का पानी सड़कों पर बहने के कारण इस मुख्य मार्ग पर लगातार गड्ढे की स्थिति निर्मित हो रही है. वार्ड वासियों द्वारा लगातार नगर पालिका प्रशासन से उक्त सड़क पर बहने वाले पानी को बंद कराए जाने की मांग भी वार्ड वासियों द्वारा की जा चुकी है साथ ही गड्ढे की रिपेयरिंग किए जाने संबंधी निवेदन पीडब्ल्यूडी विभाग सहित आला अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी किया गया है किंतु खानापूर्ति कर गड्ढे की भराई करने से लगातार सड़क पर दोबारा गड्ढे उधर आ रहे हैं वर्तमान में बेमौसम हुई बारिश के बाद इस सड़क पर कीचड़ और गड्ढे से दर्जनों वाहन फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं वार्ड वासियों ने नगर पालिका प्रशासन सहित जनप्रतिनिधियों से इस मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों की स्थाई रिपेयरिंग किए जाने की मांग की है साथ ही सड़क पर बहने वाले पानी को रोककर सड़क को क्षति होने से बचाने की भी मांग की गई है.

By nit

One thought on “बीच सड़क पर बने गड्ढे लगातार दे रहे हैं दुर्घटना को दावत”
  1. पानी की निकासी के लिए कई वर्ष से वार्ड मेंबर से बोला गया है की नाली बनवाई जाइये ताकि ये समस्या नहीं हो सभी को वारिस का समय अ रहा और ज्यादा सडक पर गंदे पानी बेहने से कही प्रकार की वीमारी होना की सम्भना होती है नगर पालिका प्रसिडेंट और पार्षद और विधायक
    महोदय जी आप से हाथ जोड़कर निवेदन है की पानी जो रोड में बेह रहा है उसकी निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाइये तक वार्ड वाशी आप का आभार करता कई वर्षाओ से मांग है, नगर चुनाव के टाइम से प्रतिनिधि बोल कर जाती है मगर आज तक वार्ड 2no.chikalmou रोड का नालियों का काम नहीं हुआ है ताकि वार्ड में गन्दगी और बीमारी से बच सके धन्यवाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.