तहसील डुमरियागंज क ग्राम चौकनिया में कोरोना से हुई एक महिला की मौत | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थनगर (यूपी), NIT:

तहसील डुमरियागंज क ग्राम चौकनिया में कोरोना से हुई एक महिला की मौत | New India Times

तहसील डुमरियागंज अंतर्गत आज ग्राम चौकनिया थाना डुमरियागंज में एक कोरोना मरीज हाजिरा खातून की मौत हो गई है जबकि इनके पति अंसार अहमद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पूरे गांव की टेस्टिंग कराई जा रही है साथ ही अपील की गई कि 45 साल से ऊपर के सभी व्यक्ति कोरोना का टीकाकरण करा लें अन्यथा अभी और भी मौतें हो सकती हैं। पूरे गांव को भी लाॅक डाउन किया जा सकता है। पूर्व में भी लोगों को चेतावनी दी गई थी कि तहसील डुमरियागंज अंतर्गत अब तक 10 से अधिक मौतें कोरोना के कारण हो चुकी हैं। यह मौतें नगर पंचायत डुमरियागंज, रीवा, खखरगड्डी, भडरिया आदि क्षेत्रों में हुई है। कोविड-19 से बचाव हेतु एकमात्र उपाय टीकाकरण है। लोगों से अपील की गई कि यदि टीका नहीं लगाते हैं तो गंभीर परिणाम होंगे, मृत्यु तक हो सकती है।
प्रत्येक काम में कोटेदार और रोजगार सेवकों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है साथ ही पुलिस विभाग का एक सिपाही भी तैनात किया गया है ताकि अधिक से अधिक लोग कैंप से लाभान्वित हों। यह कैंप समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हेल्थ वैलनेस सेंटर में सभी दिवस में रविवार को छोड़कर लगाया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article