सूरजपुरा बांध परियोजना में किसानों को मुआवजा दिए बिना ही बनाने लगे नहर, किसानों ने अनुविभागिय अधिकारी से की शिकायत  | New India Times

संजय गुप्ता, देवरी ( मप्र ), NIT; ​सूरजपुरा बांध परियोजना में किसानों को मुआवजा दिए बिना ही बनाने लगे नहर, किसानों ने अनुविभागिय अधिकारी से की शिकायत  | New India Timesमप्र में अन्नदाता किसानों को परेशान करने से अधिकारी बाज नहीं आ रहे हैं। इसी क्रम में हम लगातार किसानों कि समस्याओं को जनता, सरकार एवं विपक्ष के सामने ला रहे हैं, कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद किसानों के हालात कैसे हैं। आरोप है कि अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं और भ्रष्टाचार करने में लगे हुए है। इसी प्रकार का एक मामला मप्र के देवरी में सामने आया है जिसमें किसान अपनी शिकायत को लेकर अनुविभागिय अधिकारी राजस्व के पास पहुंचे हैं।  

किसानों ने अनुविभागिय अधिकारी राजस्व को लिखित में शिकायत कर कहा है कि आवदेकगणों के नाम की भूमि मौजा रामचरण पटवारी हलका नम्बर 5 केसली में स्थित है। सूरजपुरा बांध परियोजना के तहत नहरों के निर्माण का कार्य चल रहा है। पहले नहर का सीमांकन हुआ। वहां से नहर ना खोद कर आवदेकगणों के खेत में से नहर खोदने का काम किया जा रहा है। विभाग के एस.डी.ओ चक्रेश जैन ने मेरे खेत से नहर निकालने में लगे हैं, मुझे कोई मुआवजा की राशि नहीं दी है, जबकि अन्य किसानों को राशि देकर दस्तावेजों का ई-पंजीयन कराया गया। किसान ने अनुविभागिय अधिकारी से जांच कि मांग कर नहर का पुनः सीमाकंन करने एवं खोदी गई नहर का मुआवजा दिलाने कि बात कही है।आवेदन देने वालों में किसान बाबूलाल रैकवार ,रामचरण रैकवार मुन्ना रैकवार आदि हैं।

  • इकना कहना है:-

इस संवध में मेरे द्वारा आज केसली में ज्ञापन भी दिया गया है कि भू-अधिग्रहण के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। आपने यह अच्छा मामला बताया है। मैं इस मामले को लेकर विधानसभा में प्रश्न उठाऊंगा: हर्ष यादव विधायक देवरी 
अधिकारी द्वारा लगातार मनमर्जी से काम करने कि शिकायत मिल रही है। मैं मंडल अध्यक्ष होने के नाते विभाग के मंत्री से शिकायत करूंगा: संदीप जैन मंडल अध्यक्ष देवरी

मेरे पास अभी कोई शिकायत नहीं आई है, एसडीएम साहब देंगे तो बताऊंगा: चक्रेश जैन एस.डी.ओ सिचाई विभाग केसली

मैं केसली में हूं, जाकर देखता हूं कि किस प्रकार की शिकायत है: संतोष चंन्द्रेल एस.डी.एम देवरी

By nit