अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भोपाल कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में मेरी सुरक्षा मेरा मास्क अभियान चलाकर लोगों को समझाईश दी जा रही है कि मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ज़रूरी है।

इसी क्रम में जमीअत उलमा मध्यप्रदेश भोपाल के प्रेस सचिव हाजी मोहम्मद इमरान हारून एवं जमीअत के सदस्यों द्वारा मेरी सुरक्षा मेरा मास्क कैम्पेन के तहत मास्क नहीं लगाने वाले लोगों को मास्क वितरित करते हुए समझाईश दी गई कि मास्क लगाने और सावधानी बरतने में ही सुरक्षा है। इसलिए जब भी घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। जमीअत उलमा द्वारा नागरिकों से अपील भी की गई है कि सभी मास्क लगाएं और सुरक्षित रहें। हम सुरक्षित रहेंगे तो परिवार के सदस्य भी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे।
