अरशद आबदी, झांसी ( यूपी ), NIT;
पूरे देश में जहां पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं वहीं पुलिस गुंडों और माफियाओं की शह पर पत्रकारों को फर्जी केस में फंसा कर पत्रकारिता को सेंसर करने की कोशिश भी करती रहती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में सामने आया है। यहां “जनता यूनियन” समाचार पत्र के संपादक नत्थु कुशवाहा पर पहले पुलिस ने धारा 323, 504, 506 का मामला दर्ज किया फिर इसी की आड में गुंडा एक्ट के तहत कारवाई करने की फिराक में है। इसी मुद्दे को लेकर आज झांसी नगर पत्रकार भवन में मिडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा जी की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस कार्रवाई की कडी निंदा की गई। पत्रकारों ने कुशवाहा, पवन जैन और मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा के साथ बदतमीज़ी करने व साजिश रचने वाले पुलिस कर्मियों के ख़िलाफ़ कारवाई करने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और कलेक्टर को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।
