लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान की बैठक श्री गंगानगर में सम्पन | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​
लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान की बैठक श्री गंगानगर में सम्पन | New India Timesलोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान की बैठक में भाजपा,  कांग्रेस व अन्य पार्टियों के साथियों ने एक स्वर में मूल पिछड़ा वर्ग के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जमीन तैयार करने की बात पर बल दिया !

जोश और उल्लास से लबरेज आज की बैठक में मंडल कमीशन की सिफारिशें लागू करवाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दाना राम छीपां ने अध्यक्षता की और उन्हें प्रहलाद राय टाक भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सम्मानित किया! 

 बैठक में श्रीमती अन्जू सैनी को लोकतंत्र सुरक्षा मंच श्रीगंगानगर की जिला अध्यक्ष के पद नियुक्ति प्रदान की गई। बैठक में नगर पालिका श्री करनपुर के पूर्व चैयरमैन जुगल किशोर सैन को लोकतंत्र सुरक्षा मंच राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति प्रदान की गई और ओमप्रकाश शाक्य, मामन चंद छीपां, राजलखवीर सिंह को प्रदेश सचिव बनाया, जिला संरक्षक लीलाधर सैन एडवोकेट, तोता राम बाजीगर उपसरपंच,गोपाल राम टाक और प्रेमदीप सेन को जिला उपाध्यक्ष,श्यो प्रकाश नोखवाल पूर्व सरपंच और ओम मारवाल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया , जयपाल सिरोहिया और विजय जोगी मेहरा को जिला सचिव बनाया गया! 

बैठक में विरेन्दर सिंह ढुढाड़ा को युथ विंग का जिला अध्यक्ष, प्रेमदीप सेन उपाध्यक्ष और प्रहलाद शाक्य को जिला महासचिव नियुक्त किया गया, बैठक का मंच संचालन सत्य रतिवाल ने बड़े प्रभावी रूप से किया!

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article