अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, बिहार (पटना), NIT:

रेल महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी द्वारा आज बिहार के समस्तीपुर मंडल के सुपौल-सरायगढ़- निर्मली-झंझारपुर रेलखंड का ऐतिहासिक निरीक्षण किया जा रहा है।भारतीय रेल में पहली बार आज महाप्रबंधक स्पेशल का परिचाल पूर्णतया महिला रेलकर्मियों द्वारा किया जा रहा है। आज के महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन के पायलट, गार्ड सहित सभी क्रू मेंबर महिला रेलकर्मी हैं। यहाँ तक कि इस स्पेशल ट्रेन के सुरक्षा की जिम्मेदारी भी महिल RPF कर्मियों द्वारा की जा रही है।
सहरसा से रवाना होने के बाद पंचगछिआ स्टेशन से गुजरती महिला रेलकर्मियों द्वारा संचालित महाप्रबंधक स्पेशल ट्रेन। महाप्रबंधक स्पेशल का संचालन महिला लोको पायलट संयुक्ता कुमारी, सहायक लोको पायलट मिनाक्षी सुंडी एवं गार्ड दीपा कुमारी द्वारा किया जा रहा है।
