आरपीएफ में तैनात एएसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 63 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई जान  | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​आरपीएफ में तैनात एएसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 63 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई जान  | New India Timesचलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करना एक बुजुर्ग को भारी पड़ गया। गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद आरपीएफ में पदस्थ एक एएसआई ने खुद की जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग की जान बचा ली। ​
आरपीएफ में तैनात एएसआई ने अपनी जान जोखिम में डाल कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे 63 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई जान  | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद महाराष्ट्र के रहने वाले महबूब खान दो दिन पहले भोपाल आए थे। वह सचखंड एक्सप्रेस से औरंगाबाद वापस जा रहे थे । रात करीब सवा 1 बजे जब वह प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचे, उसी वक्त ट्रेन चल दी। उन्होंने चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, लेकिन इस बीच ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और उनका पैर फिसल गया। वह ट्रेन का हत्था पकड़े ही करीब 50 मीटर तक घिसटते हुए चले गए। जब यह नजारा आरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट आरएल मीणा और एएसआई चंदन सिंह ने देखा तो उन्होंने ट्रेन के पीछे दौड़ लगा दी।  एएसआई ने अपनी जान की परवाह किए बगैर न सिर्फ बुजुर्ग को संभाला बल्कि उन्हें ट्रेन के नीचे आने से भी बचा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article