अशफाक कायमखानी, सीकर ( राजस्थान ), NIT;
सीकर जिला कांग्रेस की तरफ से सीकर में किसानों के कर्ज माफी को लेकर कृषि उपजमंडी में आज आयोजित हुई विशाल किसान आक्रोश रैली में आखिर तक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पहले से अपने तय प्रोग्राम के बावजूद रैली में न आने से अनेक तरह की सियासी चर्चाएं रुक रुक अवाम में जारी हैं।
जबकि अशोक गहलोत के अलावा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट, प्रभारी महामंत्री अविनाश पांडे व विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी सहित अनेक नेताओं ने रैली में शिरकत करके भाजपा सरकार पर कड़ प्रहार किया।
रैली में फतेहपुर विधायक नंद किशोर महरिया के ओजस्वी व आंकडों पर आधारीत नये किसान विरोधी कानूनों की जानकारी वाले भाषण ने श्रोताओं से खूब तालियां बटोरी व सभी नेताओं ने भी उनको गम्भीरता से सुना।
रैली संयोजक पुर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया द्वारा पहली दफा कांगेस की रैली में चिलचिलाती धूप व आग बरसाते सूरज के बावजूद बडी तादात में किसान समुदाय की भीड़ जमा करने पर सभी नेताओं ने उनकी भूरी भूरी प्रशंशा की।
रैली में जुटी भीड़ व बडे नेताओं के जमावड़े से आज हुई किसान आर्कोश रैली को सफल रैली माना जा रहा है। वहीं सुस्त पड़ी कांग्रेस में अब नई ऊर्जा का संचार होना तय माना जा रहा है।
