मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कोरोना महामारी जहाँ एक बार फिर पैर पसार रही है वहीं बस चालक कोरोना महामारी के नियमों का धडल्ले से धज्जियां उडा रहे हैं। जुन्नारदेव से सारनी भोपाल एवं छिंदवाड़ा, नागपुर सहित विभिन्न मार्ग पर चलने वाली अधिकांश यात्री बसों में क्षमता से अधिक यात्री बैठाकर बसों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे आम यात्रियों की जान जोखिम में डालकर बस का संचालन कर रहे हैं। तकनीकी स्तर पर इन बसों की फिटनस का परीक्षण किया जाए तो अनेकों बसें सड़क पर चलाए जाने के योग्य भी नहीं निकलेगी। प्रदेश में अभी हालही में हुई एक बडी़ बस दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए संबधित विभाग को मोटर व्हिकल के नियमों के विरुद्ध बस का संचालन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किया जाना चाहिए।
