अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

रोको-टोको अभियान के अंतर्गत बुधवार को शौर्य दल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा मास्क जागरूकता अभियान चला कर लोगों को कोरोना से बचाव की समझाइश दी गई साथ ही साथ मास्क भी वितरित किए गए।
कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शासकीय कार्यालयों में बिना मास्क के कोई व्यक्ति न आए। सभी कार्यालयों में सैनिटाइजर की व्यवस्था करने के साथ सोशल डिस्टेंस का पालन भी कराया जाए।
भोपाल जिले के शौर्य दल एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर “रोको – टोको” अभियान के अंतर्गत रैली में बैनर, पोस्टर, पेम्फलेट के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और दो गज की दूरी बनाकर रखने को लेकर नागरिकों को समझाईश दी गई। रोको-टोको अभियान में घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को मास्क अनिवार्य किया गया है।
