वर्षों से विकास कार्य से वंचित है पिपरिया का किशोर नगर मोहल्ला, ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक से ग्रामवासी कर चुके हैं सड़क निर्माण की मांग, सभी कर रहे हैं नज़रअंदाज़ | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

वर्षों से विकास कार्य से वंचित है पिपरिया का किशोर नगर मोहल्ला, ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक से ग्रामवासी कर चुके हैं सड़क निर्माण की मांग, सभी कर रहे हैं नज़रअंदाज़ | New India Times

विकास खण्ड सदर क्षेत्र की ग्राम सभा राजापुर पिपरिया के मोहल्ला न्यू किशोर नगर कालोनी निकट ग्लोबल कॉन्वेंट स्कूल के पास में मुख्य मार्ग से मोहल्ले की सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है. इस रास्ते पर पानी भरने से यहाँ के निवासियों को निकलने में भारी परेशानीयों का सामना करना पडता है जबकि यहाँ के निवासियों से जनप्रतिनिधियों ने बडे़ बडे़ चुनावी वादे किये थे लेकिन फिर भी यहाँ पर इस रास्ते का निर्माण नहीं कराया गया है और फिर मोहल्ले में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं कराया गया है। यहाँ प्रशासन की उपेक्षा के चलते लोग नरकीय जीवन जीने को विवश हैं. निवर्तमान प्रधान बनी ललिता देवी ने अभी तक कुछ भी कार्य कराने में लाचार साबित हुई हैं। लोगों से विकास के नाम पर वोट डलवाये जाते हैं और बाद में विकास के बडे़ बडे़ वादे करने वाले गुम हो जाते हैं तथा जनता के साथ किस प्रकार से विकास न करके धोखा किया जाता है यहीं से पता चलता है। मोहल्ला न्यू किशोर नगर कालोनी की तस्वीर बताती है कि यहाँ कितने लम्बे समय से विकास कार्य नहीं कराया गया है।जनता के सेवक बने अधिकारी निरीक्षण तक नहीं करते है जिससे गाँवो के विकास की तस्वीर सामने आ सके।लोगो का कहना है कि विकास के नाम पर शासन प्रशासन केवल आस्वाशन देता है तथा जनता को छला जा रहा है मोहल्ला के निवासियों ने बताया कि बरसात में मुख्य रास्ता बन्द हो जाता है रास्ते के दोनों तरफ बडी बडी झाडियाँ उग जाती है जिनमें जहरीले कीडे मकौडे अपना डेरा बनाए रहते है वहीं गन्दे पानी में जहरीले मच्छर भी पनपते है जो बडी बिमारियों का कारण बनते है।जबकि स्कूल जाने पर छोटे छोटे छात्रों की ड्रेस भी गन्दे पानी में खराब हो जाती है कभी कभी यह बच्चे पानी में फिसल कर गिर जाते है जिससे बच्चों की ड्रेस तो खराब होती ही है कोर्स भी खराब हो जाता है वहीं गहरे पानीं में बच्चो के साथ बडी घटना होने का अंदेशा बना रहता है।यहां के निवासी लोगों ने खराब रास्ते को शीघ्र बनवाये जाने की माँग जिला प्रशासन से की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.