डी आर डी लेब स्थान्तरित करने एवं प्रतिबंधित छेत्र 10 मीटर करवाने के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

डी आर डी लेब स्थान्तरित करने एवं प्रतिबंधित छेत्र 10 मीटर करवाने के लिए श्रीमंत सिंधिया का आभार: सत्येन्द्र शर्मा | New India Times

राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को पत्र लिखकर ग्वालियर में डीआरडीई की एक महत्वपूर्ण लैब स्थापित होने से उसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण कार्यों पर लगे प्रतिबंध के कारण शहर वासियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए इस लैब को यथाशीघ्र शिफ्ट कराने व सिटी सेंटर क्षेत्र में लैब के आसपास निर्माण कार्य की प्रतिबंधित सीमा को 200 मीटर के स्थान पर 10 मीटर करने का अनुरोध किया था।
आज मुलाकात के दौरान श्री राजनाथ सिंह जी ने दोनों प्रमुख मांगों पर अपनी सहमति दे दी है।

इस अनुरोध को स्वीकार करने के लिए ग्वालियर के नागरिकों की ओर से रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने हृदय से आभार व्यक्त किया।

समस्या आपकी संघर्ष हमारा के संयोजक भाजपा नेता सत्येन्द्र शर्मा ने राज्यसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे डी आर डी के आसपास के छेत्र में और अधिक विकास होगा और लोगो को काफी सुविधा होगी।
श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ग्वालियर चंबल संभाग सहित प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है एवं हमेशा जननायक के रूप में कार्य करते है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.