वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के ऐतिहासिक कस्बा खीरी टाउन स्थित श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब प्रांगण में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधाष्टमी उत्सव बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सन 1568 ईस्वी में शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस अति प्राचीन और सिद्ध पीठ स्थल पर श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव सरकार का दरबार पूरी तरह मथुरा, वृंदावन और बरसाने के रंग में सराबोर नजर आया।उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के ऐतिहासिक कस्बा खीरी टाउन स्थित श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब प्रांगण में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधाष्टमी उत्सव बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सन 1568 ईस्वी में शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस अति प्राचीन और सिद्ध पीठ स्थल पर श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव सरकार का दरबार पूरी तरह मथुरा, वृंदावन और बरसाने के रंग में सराबोर नजर आया।
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर के ऐतिहासिक कस्बा खीरी टाउन स्थित श्री ठाकुरद्वारा पक्का तालाब प्रांगण में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधाष्टमी उत्सव बेहद धूमधाम, हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। सन 1568 ईस्वी में शेखर परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस अति प्राचीन और सिद्ध पीठ स्थल पर श्री राघवेंद्र सरकार एवं श्री गोपेश्वर महादेव सरकार का दरबार पूरी तरह मथुरा, वृंदावन और बरसाने के रंग में सराबोर नजर आया।
यह भव्य आयोजन मंदिर कमेटी के संरक्षक रामगोपाल शेखर, अध्यक्ष एडवोकेट रजत शेखर, मार्गदर्शक मंडल के विष्णु गोपाल शेखर, शत्रुघ्न शेखर, राम जी शेखर, राजकुमार शेखर, शंभूनाथ शेखर, चेतन शेखर, उपाध्यक्ष बाल गोविंद शेखर, राम जी शेखर, अरविंद शेखर, लोकेश शेखर, धीरज शेखर, रमन शेखर, गौरव शेखर, महामंत्री श्याम जी शेखर, संयुक्त मंत्री रोहित शेखर, कुशाग्र शेखर, कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता शेखर, सांस्कृतिक मंत्री शुभम शेखर, हर्षित शेखर, प्रज्वल शेखर एवं मीडिया प्रभारी युवराज शेखर के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
सोनू म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां और आकर्षक झूला रहा आकर्षण का केंद्र
उत्सव के दौरान सोनू म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रीमती अंजना शेखर द्वारा ठाकुर जी एवं राधा रानी जी के लिए तैयार किया गया बेहद आकर्षक झूला पूरे प्रांगण में बरसाने की छटा बिखेर रहा था। पूरे मंदिर प्रांगण और आसपास के परिसर को बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। इस दौरान बाल स्वरूप में सजे नन्हे-मुन्ने श्रीकृष्ण और श्री राधा रानी के स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
कमेटी के सदस्यों रतन एवं तन्मय ने बताया कि शुभम शेखर के कुशल निर्देशन में अनुराग, श्रीमती शिवांगी अवस्थी, श्रेष्ठ त्रिवेदी एवं उनकी टीम द्वारा भगवान गोपेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार किया गया। दिन में ठीक 12 बजे शंख और घड़ियालों की गूंज, अद्वितीय आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के बीच मंदिर के पुजारी कुबेरनाथ तिवारी द्वारा प्रभु की महाआरती उतारी गई और मुख्य उत्सव संपन्न हुआ।
महिला मंडल ने संभाली कमान, बनाया मनमोहक सेल्फी पॉइंट
शेखर परिवार की महिला मंडल की संरक्षिका श्रीमती कमलेश शेखर के कुशल नेतृत्व में अंजना, खुशबू, दिव्या, दर्शी, आकांक्षा शेखर एवं उनकी टीम द्वारा प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई। वहीं, श्रीमती रिचा शेखर एवं उनकी बेटी भूमि शेखर द्वारा श्री राधा रानी जी के 108 विभिन्न नामों के साथ बनाई गई अनेक आकृतियां और मनमोहक सेल्फी पॉइंट श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। पूरे दरबार में चारों तरफ ‘श्री राधा-राधा’ के जाप की गूंज सुनाई दे रही थी।
दूर-दराज से उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट रजत शेखर ने बताया कि सन 1568 ईस्वी में परिवार के पूर्वजों द्वारा स्थापित इस सिद्ध पीठ प्रांगण में भक्तों की गहरी आस्था है। यहां वर्ष के प्रत्येक माह में प्रभु के श्री चरणों में कोई न कोई आयोजन निरंतर होता रहता है। इस बार भी उत्सव से एक दिन पूर्व ही दूर-दराज से आए भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी, जो देर रात तक दर्शन करती रही। भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
प्रभु के इस पावन दरबार में शहर के वरिष्ठ चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, अधिकारियों के साथ-साथ अनेक समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों और सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देर रात तक कतार में लगकर दर्शन किए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

