एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद में था पूरा परिवार | New India Times

अशफाक कायमखानी, ब्यूरो चीफ, सीकर (राजस्थान), NIT:

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद में था पूरा परिवार | New India Times

सीकर शहर के पुरोहित जी की ढाणी में एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि पूरा परिवार मानसिक अवसाद में था. माता-पिता और 2 बेटियों ने फांसी लगाईं है. 4 माह पहले घर में जवान बेटे की मौत के बाद से पूरा परिवार परेशान था, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुरोहित जी की ढाणी में गोपाल सैनी के पुत्र हनुमान सैनी उसकी पत्नी तारा सैनी और उनकी पुत्रियां पूजा व अन्नू ने एक साथ फांसी के फंदे पर लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली. शाम को दूध वाले ने जब आवाज लगाई और गेट नहीं खुला तब इस घटना का पता चला. इलाके में घटना के बाद सन्नाटा छाया गया.

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद में था पूरा परिवार | New India Times
एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने एक साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या, मानसिक अवसाद में था पूरा परिवार | New India Times

एक ही परिवार के 4 सदस्यों ने आत्महत्या से पूर्व सुसाइड नोट लिखा था. हनुमान ने खुद का बताया आत्महत्या का फैसला. सुसाइड नोट में लिखा कि हम बेटे के बिना जी नहीं सकते, हम भी दुनिया छोड़कर जा रहे है. बेटे के बिना दुनिया बेकार है किसी को पुलिस परेशान न करे.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.