गुलशन परुथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में बमबम महादेव बस स्टैंड के पास दतिया व्यापार मेले का गणेश पूजन एवं फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेला हमारे देश की प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मेले से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध होता है साथ ही नागरिकों को मनोरंजन व खरीदारी के लिए एक स्थान मिलता है।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि पूर्व में यह मेला कुछ कारणों से बंद हो गया था किन्तु अब यह मेला प्रतिवर्ष आयोजित होगा। इस मेले की अवधि 40 दिनों की रहेगी। दतिया व्यापार मेले में दूर-दूर से व्यापारी एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे। डॉ. मिश्रा ने कहा कि मेले में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डाॅ. आशाराम अहिरवार के साथ ही सुरेंद्र सिंह बुधौलिया, श्री पंकज शुक्ला, डाॅ. सलीम कुरैशी, श्री योगेश सक्सैना, श्री प्रशांत ढेंगुला, श्री अतुल भूरे चैधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
