अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
व्यापम मामले में एफएसएल की जांच रिपोर्ट में हार्डडिस्क से छेड़छाड़ मामले में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा बेदाग घोषित कर दिया गया है। जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ ।उसी वक़्त नरेला विधानसभा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई ।तथा सभी ने अपने विधायक सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग के कार्यालय के सामने एकत्र होकर जश्न मनाया और जोरदार आतिशबाजी की। इन कार्यकर्ताओं में कई पार्षद भी शामिल थे। श्री सारंग ने कहा कि मुख्यमंत्रीजी एक बार फिर बेदाग साबित हुए हैं और सच की जीत हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह को इस मामले में मुंह की खाना पड़ी है। उन्होंने मांग की दिग्विजयसिंह को तुरंत माफी मांगना चाहिए ।और अपने झूठे आरोपों को वापस लेना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिग्विजयसिंह के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए दिग्विजयसिंह का पुतला भी जलाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
