आईजी चम्बल मनोज शर्मा, डीआईजी चम्बल राजेश हिंगणकर, एसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने लगवाया टीका | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

आईजी चम्बल मनोज शर्मा, डीआईजी चम्बल राजेश हिंगणकर, एसपी सुनील कुमार पाण्डेय ने लगवाया टीका | New India Times

मुरैना जिले में द्वितीय राउंड पर कोविड का टीका राजस्व, पुलिस, नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के कर्मचारियों को लगाया गया, जिसका लक्ष्य 1660 कर्मचारियों का प्राप्त हुआ।
जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अजय गोयल ने बताया कि मुरैना शहरी में 6 स्थानों पर कोविड वैक्सीन टीका लगाया गया। जिसमें चंबल रेन्ज के पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज शर्मा, डीआईजी श्री राजेश हिंगणकर, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने भी कोविड का टीका लगवाया। इसके साथ ही रामनगर, महामाया डिस्पेन्सरी और जिला चिकित्सालय सहित कुल 6 केन्द्र बनाये गये थे। इसके अलावा जौरा, कैलारस, सबलगढ़, नूरावाद, अम्बाह, पोरसा में भी कोविड वैक्सीन लगाई गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.