शिवराज को कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार;   इधर किसान मर रहा है, उधर वी आई पी उपवास के नाम पर किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​शिवराज को कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार;   इधर किसान मर रहा है, उधर वी आई पी उपवास के नाम पर किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times

आम आदमी पार्टी 15 अप्रैल से किसान बचाओ आंदोलन चला रही है। 1 मई 2017 से प्रदेश संयोजक श्री आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने किसान बचाओ यात्रा भी शुरु कर दी थी। यह यात्रा 42 दिन में 10000 किलोमीटर चल कर के आज भोपाल पहुंची। इस यात्रा में सभी 51 जिलों में किसान सभा आयोजित की गई थी। यात्रा का समापन आज अंबेडकर मैदान, पंचशील नगर में किसान पंचायत का आयोजन कर किया गया। ​शिवराज को कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार;   इधर किसान मर रहा है, उधर वी आई पी उपवास के नाम पर किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Times

कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार 

आम आदमी पार्टी मप्र द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिवराज के शासन में रोज 5 किसान आत्महत्या करते हैं। पिछले दिनों शिवराज सरकार द्वारा 7 किसानों की हत्या कर दी गई। इसी के चलते आम आदमी पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को कृषक मरण अवार्ड देने का फैसला किया था। अंबेडकर मैदान से कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे हैं आप कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा जबरदस्ती रोका गया। रोके जाने के बावजूद जब आप कार्यकर्ता आगे बढ़ते रहे तो प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल समेत सेकड़ो कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • आप ने लगाई किसान की चिता

मध्यप्रदेश के किसान की वास्तविक स्थिति बताते हुए आम आदमी पार्टी द्वारा किसान की चिता बनाई गई। इस चिता पर किसान अरविंद शर्मा किसान की लाश बने। किसान की दुर्दशा का चित्रण करते हुई इस चिता ने खूब ध्यान आकर्षित किया। ​शिवराज को कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार;   इधर किसान मर रहा है, उधर वी आई पी उपवास के नाम पर किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Timesकिसान पंचायत को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक श्री अग्रवाल ने कहा कि ऐसी आत्महत्या करे किसान की 5 चिताए रोज मध्यप्रदेश में किसान में जलती है। शिवराज ने किसान को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया और जब किसान अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाने लगा तो उसकी गोली मार कर हत्या करवा दी गई।

आज किसान आंदोलन करने के लिए इसलिए मजबूर है क्योंकि न तो वो उसे फसल के दाम मिल रहे है न ही खराब हुई फसल का मुआवजा। मोदी और शिवराज दोनो ने किसानों से बड़े बड़े वादे किए है पर वो सभी वादे जुमले साबित हो गए है। ​शिवराज को कृषक मरण अवार्ड देने जा रहे आप कार्यकर्ता गिरफ्तार;   इधर किसान मर रहा है, उधर वी आई पी उपवास के नाम पर किसानों का उपहास उड़ा रहे हैं शिवराज : आलोक अग्रवाल | New India Timesशिवराज के उपवास पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि शिवराज का उपवास, उपवास कम उपहास ज्यादा है। वी आई पी सुविधा के बीच और कूलर की हवा में उपवास कर रहे है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, फिर भी शिवराज उपवास का ढोग कर रहे है।खुद को किसान पुत्र कहने वाले शिवराज इतने बेशर्म हो गए है कि किसानों के आंदोलन और किसान हत्या के बीच वो मिठाई खा कर उपवास तोड़ रहे है। इन्हें कृषि कर्मण अवार्ड की जगह कृषक मरण अवार्ड देना चाहिए।

आलोक अग्रवाल ने यह भी कहा कि 14 जून को प्रदेश की सभी जिलो में कृषक मरण अवार्ड दिया जाएगा। और 15 जून से जब तक किसानों की मांग मान नही ली जाती तब तक आम आदमी पार्टी लगातर प्रदर्शन करती रहेगी। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.