नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक में सीमा खोलने के निर्णय बाद नेपाल सरकार ने अपनी सीमाएं खोलीं | New India Times

फराज अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक में सीमा खोलने के निर्णय बाद नेपाल सरकार ने अपनी सीमाएं खोलीं | New India Times

कोरोना के कारण करीब दस माह से बंद भारत-नेपाल सीमा को नेपाल सरकार ने शुक्रवार से खोल दिया है।
कोरोना की वैश्विक माहामारी के बाद नेपाल सरकार ने गत वर्ष 23 मार्च से भारतीय सीमा से लगे सभी रास्तों को बंद कर सीमा सील कर दी थी जिसके बाद से दोनों देशों के बीच पिछले दस माह से आवागमन पूर्णरूप से बंद रहा।
सीमा पार के सरकारी सूत्रों और नेपाल के मीडिया में प्रसारित खबर के मुताबिक गुरुवार को हुई नेपाल के मंत्री परिषद की बैठक में सीमा खोलने का निर्णय लिया गया है। नेपाल गृह मंत्रालय की ओर से मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक भारतीय सीमा के नेपाल के बांके जिले के जमुनहा, कैलाली जिले का गौरीफंटा, कंचनपुर जिले का गड्डाचौकी, बैतड़ी जिले का झुलाघाट और धारचूला समेत सभी 26 रास्तों को शुक्रवार से खोल दिया गया है।
दोनों देशों के बीच पूर्व की भांति आवाजाही की अनुमति होगी लेकिन कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने हुए आवाजाही करनी होगी। भारतीय सीमा से तीसरे देश के नागरिक के प्रवेश पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बता दें कि दस माह से सीमा सील होने से परेशान दोनों देशों के नागरिकों के सीमा खुलने से चेहरे खिले हुए नजर आए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.