पत्रकारों ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर | New India TimesOplus_131072

फ़राज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को पत्रकारों की ओर से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पत्रकार रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।
रैली का नेतृत्व वरिष्ठ पत्रकार फराज अंसारी एवं जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। रैली में पत्रकारों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का स्वागत किया।

इस दौरान पत्रकारों ने देश की एकता, अखंडता और लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करने और राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेने का दिन है।
भव्य तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया। बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी रैली को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.