अवैध देसी रिवाल्वर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

अवैध देसी रिवाल्वर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

शहर पुलिस ने बाइक सवार युवक से एक देसी रिवाल्वर व दो जिंदा कारतूस बाइक समेत गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अधिकारी नितिन देशमुख को मुखबिर से सूचना मिली कि पांझरा नदी किनारे एक युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए देसी तमंचे के साथ आने वाला है, इस सूचना पर पुलिस हरकत में आई और तत्काल एक टीम का गठन किया गया और प्राप्त खुफिया सूचना के आधार पर शाम करीब 5.30 बजे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हर्षवर्धन उर्फ भोला विठ्ठल पाटिल 21, निवासी प्लॉट नं. 8, युगंधर कॉलोनी, वाड़ीभोकर रोड धुलिया को कालिका माता मंदिर के पूर्व में एक बंद टपरी के पास नदी किनारे से गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान, संदिग्ध आरोपी पाटिल के पास से 25,000 रुपये मूल्य का देसी बनावट का तमंचा, एक हजार रुपये की दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 20,000 रुपये का एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।

शहर पुलिस में हर्षवर्धन पाटिल के खिलाफ कांस्टेबल निलेश पोद्दार की शिकायत पर बिना लाइसेंसी रिवाल्वर रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक इंस्पेक्टर श्रीकांत पाटिल कर रहे हैं। पुलिस ने एक लाख 23 हजार रुपये की सामग्री जब्त किया है।
इस कार्यवाही को सफलतापूर्वक पुलिस अधीक्षक चिन्मय पंडित के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक देशमुख के नेतृत्व में एपीआई श्रीकांत पाटिल, मछिंदर पाटील, योगेश चौहान, कमलेश सूर्यवंशी, अविनाश कराड, राहुल गिरी, प्रदीप धिवरे ने जाल बिछा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article