नवीन शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा द्वारा छटे वेतनमान के एरियर राशि की तीसरी किस्त का भुगतान एवं दिवंगत हुए अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

नवीन शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा द्वारा छटे वेतनमान के एरियर राशि की तीसरी किस्त का भुगतान एवं दिवंगत हुए अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

नवीन शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा धार के अध्यक्ष चेतन पुराणिक और योगेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में आज धार जिले के अध्यापकों ने अपने सैकड़ों साथियों की उपस्थिति में जिलाधीश महोदय को अपनी बहुप्रतीक्षित मांग के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्यतः छटे वेतनमान के एरियर राशि की तीसरी क़िश्त का भुगतान करने एवं दिवंगत हुए अध्यापकों आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने संबंधित मांग की गई। ज्ञापन सौपे जाने के समय सहायक आयुक्त महोदय भी उपस्थित हुए तथा उन्होंने मोर्चा के पदाधिकारीयो से ज्ञापन मैं उठाई गई मांग के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवम उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के आदेश प्राप्त होते ही शीघ्र तृतीय किश्त के भुगतान करने संबंधी आश्वासन दिया। ज्ञापन मैं अनुकंपा नियुक्ति दिए जाने संबंधी मांग पर सहायक आयुक्त महोदय द्वारा बताया गया कि आश्रितों को बी.एड. एवम डी. एड. के नियमो की बाध्यता के कारण आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति देने में समस्या आ रही है नियमो का शिथलीकरण हेतु राज्य स्तर से भी शिक्षक संगठनों द्वारा मांग उठाई जाना चाहिए। इन्हीं मांगों संबंधित ज्ञापन विधायक महोदया धार को भी दिया गया उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री जी से चर्चा करने का आश्वासन दिया गया ताकि वंचितों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ शीघ्र मिल सके।

नवीन शिक्षक संवर्ग संयुक्त मोर्चा द्वारा छटे वेतनमान के एरियर राशि की तीसरी किस्त का भुगतान एवं दिवंगत हुए अध्यापकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति संबंधित मांगों को लेकर सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

ज्ञापन देते समय संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेंद्र पांडे संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष चेतन पुराणिक राज्य शिक्षक संघ तिरला अध्यक्ष मनीष शुक्ला,मनीषा शर्मा,देवकन्या पाटीदार, नमिता गेरेना, नीता तिवारी,जीवन मकवाना,संगीता यादव,प्रमोद बैरागी,मुकेश पटेल, सुनील बलदिया,शेख सर,राज पारगी, कमलेश गामड़,विनोद चौहान देवेन्द्र सोंलकी महेश मालवीय तेजालाल पवार एवम जिलेभर से आये सैकड़ो शिक्षक सम्मिलित हुए।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकेश मुकाती बोधवाड़ा के द्वारा दी गयी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article