अधिवक्ता संघ द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा का किया गया भव्य स्वागत | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

अधिवक्ता संघ द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा का किया गया भव्य स्वागत | New India Times

अधिवक्ता संघ द्वारा माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम में एडीजे जुन्नारदेव श्रीमती सोमप्रभा चौहान सिविल जज श्री रुपेश नायक, सिविल जज सुश्री सुधा पांडेय, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र और उपाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा, सचिव सलीमुद्दीन, सह सचिव सुषमा मन से पंकज श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, मनोज पवार राजेंद्र शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता आरडी भोंडेकर प्रवेश बानो कुरेशी सेंट्रल बैंक के मैनेजर श्री श्याम थाना प्रभारी जुन्नारदेव मुकेश द्विवेदी अधिवक्ता प्रशांत सोनी ब्यावर सादिक बैग दिलीप कापसे राजकुमार अमर वंशी इंद्रजीत ढंडोरे पंकज बिहारी अभिषेक ठाकुर अभिषेक चौरसिया वरना डेहरिया रंजीता डेहरिया एवं समस्त सम्मानीय अधिवक्ता गण उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रथम बार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय जुन्नारदेव में पधारे सम्मानित जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा साहब का अधिवक्ता संघ ने भव्य स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका की अध्यक्ष पुष्पा रमेश साहू, समस्त पत्रकार गण एवं न्यायालय स्टाफ उपस्थित था। डीजे साहब ने अपने उद्बोधन में अधिवक्ता संघ चुनावों की तारीफ की एवं अधिवक्ताओं को अपनी पैरवी हेतु अध्ययन हेतु प्रेरित किया जिससे कि क्षेत्र की जनता को सस्ता सुलभ और शीघ्र न्याय प्राप्त हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article