राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने की वरिष्ठता वंचित नाम व संशोधन नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के नाम जोड़ने की मांग | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने की वरिष्ठता वंचित नाम व संशोधन नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों के नाम जोड़ने की मांग | New India Times

शिक्षक संघ एकीकृत जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व महामंत्री मनोज पोसवाल ने बताया कि भरतपुर संभाग में जारी तृतीय श्रेणी शिक्षको की जो वरिष्ठता सूची जारी की गई है उसमें वर्ष 2014-15 उसमे बहुत से कार्मिकों के नाम ग़ायब हैं जबकि समय पर सभी शिक्षकों ने अपने कागजात जमा करा दिए थे फिर नाम नहीं होना ये दर्शता है कि कार्यलय द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।संशोधन कर वंचित शेष के नाम एड किये जायें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौलसिंह व संगठन महामंत्री राकेश प्रजापति ने बताया कि बहुत से नामों में संशोधन की जरूरत है उन्हें भी सुधार किया जाए जिससे शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाया जा सके। लिपकीय त्रुटि पर ध्यान दिया जाए व जिले की विभिन्न समस्याओं पर भी कार्यलय ध्यान दे व पी डी खाते की सैलरी, वेतन नियमितीकरण, स्थाईकरण भी किये जायें।

इस अवसर पर लवकुश गुर्जर, नीतू अग्रवाल, चिंकी शर्मा, कमलेश चौधरी, रणधीर जाट, किशन, विनोद, नीरज कुशवाह, मोहन कुशवाह, श्रीकांत शर्मा, आशोक कुमार, कुलदीप, संजय कुमार उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.